17 मोबाइल और 1लाख 66हज़ार का जेवर एवं नगदी रकम चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुरनगर। 07 अगस्त की रात्रि करीब 11:00 बजे लोदाम सड़क किनारे स्थित प्रार्थी संतोष सोनी निवासी – लोदाम के पम्मी मोबाइल एवं नेहा ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोर दुकान के वेंटीलेटर के रास्ता से प्रवेश कर दुकान में रखे 17 नग मोबाइल फोन , चांदी जेवर एवं नगदी रकम कुल कीमत 1,66,850 / -रूपये को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी संतोष सोनी निवासी – लोदाम के रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध चौकी लोदाम थाना – जशपुर में अपराध क्रमांक 176/2021 धारा 457 , 380 भादवि . पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई ।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा – निर्देशन में विवेचना कार्यवाही करते हुए लोदाम पुलिस द्वारा सायबर सेल की मदद एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी हसनैन राजा उर्फ मोड़ो उम्र 23 वर्ष निवासी – साईटांगरटोली चौकी – लोदाम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से 05 नग टच स्कीन मोबाइल एवं चांदी के जेवरात , सोने के आर्टिफिशियल जेवरात को बरामद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी को दिनांक 14-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त प्रकरण में चोरी की सामग्री की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स 0 उ 0 नि 0 ईश्वर वारले चौकी प्रभारी – लोदाम , सायबर सेल प्रभारी स 0 उ 0 नि 0 नसरूद्दीन अंसारी , आरक्षक प्रकाश मिंज , जशवंत मिंज एवं कुनकुरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।