झारखण्ड से पिकअप चोरी करके भाग रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने प... - CG Sandesh

झारखण्ड से पिकअप चोरी करके भाग रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने पकड़ा

जशपुरनगर। बड़ी खबर जशपुर व झारखंड से जुड़ी हुई सामने आ रही है जहां गुमला झारखण्ड की ओर से एक पिकअप चोरी करके आरोपी भाग रहा था। जशपुर पुलिस को घटना की जानकारी व सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे की सूचना पर जिला यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने गम्हरिया चौक से ही सभी जवानों को अलर्ट करते हुए गिरांग मोड़ पर पिकअप को रोकने की योजना बनाई और पॉइंट दिया। वक्त बहुत कम था लेकिन पुलिस ने समय पर ही आगे से पिक अप को गिराग मोड़ के पास रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस को देख चालक ने वहां न रोकते हुए भागने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भागने लगा।

पिकअप में 2 लोग सवार थे और दोनों ही जंगल की ओर भागने लगे। यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर की टीम ने जंगल के क्षेत्र के ट्रेक में ही लगभग 300 मीटर की दूरी पर दौड़ाते हुए गाड़ी खड़ी की और फिर जंगल से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी जंगल की आड़ में दूर भागने में सफल हो गया। ऑपरेशन को अंजाम देने के दौरान अन्य पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे और पिकअप सहित एक आरोपी को जो कि जशपुर जिले के साईं टांगर टोली का बताया जा रहा है झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया। इधर झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां विधिक औपचारिकता पूरी करते हुए पिकअप व आरोपी को झारखण्ड पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

जशपूर् पुलिस ने लगभग 12 बजे गिरांग मोड़ में आरोपी चालक को पकड़ कर गुमला पुलिस को सुपुर्द किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें