हरदी खेकतरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 7... - CG Sandesh

हरदी खेकतरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

लोरमी: लोरमी ब्लाक के ग्राम हरदी खेकतरा में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरे धूमधाम से 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें ध्वजारोहण मुख्य अतिथि मेन कुमार भार्गव( अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस लोरमी) के हाथों संपन्न कराया गया ,ध्वजारोहण के समय पर विशेष रुप से सरोज पंकज,बिजवार प्राचार्य जी,राजकुमारी टंडन, चेला डहरिया,कोमल बंजारे, भानु भारती, राजेश डहरिया, प्रमोद कुर्रे, सकून अनंत, इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

झण्डारोहण के कार्यक्रम के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर वहां पर उपस्थित अतिथिगण एवं बच्चे खूब तालियां बजाए और बच्चों के डांस कार्यक्रम में लोगों ने बच्चों का खूब हौसला अफजाई करते हुए खुद मचलते हुए नजर आए।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


अन्य सम्बंधित खबरें