बागबाहरा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 16 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम शंकर पारा हरनादादर का मनीलाल मांझी प्राथमिक स्कुल के पास आम लोगो को शराब पीने पीलाने की साधन - शराब, डिस्पोजल, पानी पाऊच उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को रूकते देख भाग गये आरोपी मनीलाल मांझी भागने की ईरादा से सामान समेटने के फेर में पकडा गया.
आरोपी के कब्जे से मौके से गवाहन घांसीराम देवांगन एवं धनराज मांझी के समक्ष एक हरे रंग की एक लीटर वाली प्लास्टिक पानी बाटल में 50 एमएल महुआ शराब कीमती 20 रूपये, 05 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया है । आरोपी का कृत्य अप0 धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें