सांकरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज.
सांकरा थाना अंतर्गत लाटादादर चैनडीपा के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
खेमचन्द साहू ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2021 को उसके अधीन काम करने वाले मजदुरों के साथ मोटर सायकल में नरसिंग नाथ दर्शन करने गये थे बाद में चण्डीमंदीर घुंचापाली माता का दर्शन कर बिना नम्बर मोटर सायकल HF डिलक्स में लक्ष्मीधर सिदार एवं ईश्वर पटेल तथा वह बैठकर तथा दुसरे मोटर सायकल मदन गोपाल, जयंत, पप्पु साहू बैठ कर वापस आ रहे थे ।
करीबन 11:30 बजे रात NH 53 रोड़ लाटादादर चैनडीपा के पास मोटर सायकल खड़ी कर रोड़ के उस पार गुटका पानी लेने जा रहा था कि पिछे पिछे लक्ष्मीधर सिदार आ रहा था कि सांकरा तरफ से अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पुर्वक चलाकर कर लक्ष्मीधर सिदार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया लक्ष्मीधर सिदार के दाहिने कमर पेट दोनों कोहनी के पास एवं दाहिने आंख के पास चोट आने से मौके पर मौत हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.