कांग्रेस सरकार की भूमिहीन कृषि मजदूर योजना दिखावा है, योजना घोषणा तक ही सीमित रहेगा - सुशील
लोरमी: भाजपा महामंत्री सुशील यादव ने कांग्रेस सरकार
पर तंज कसते हुए कहा भूपेश सरकार की योजना सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों को ही मिलता है जिनके परिवार में अंश
भर कृषि भूमि है उनके आश्रित परिवार वालों
को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा लेकिन
पुत्र शादी होने के बाद माता पिता के आश्रित नहीं रहते है जो रोज मजदूरी करके
कमाते खाते हैं अपना जीवन यापन करते हैं ऐसे लोगों को भी इस योजना से वंचित रखा
गया है क्योंकि b1 खसरा में इनका भी नाम दर्ज है कृषि भूमि धारक के कुटुंब परिवार को इस योजना से
वंचित रखा गया है.
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन योजना दिखाने के लिए जलेबी खेल की तरह है देखने
में अच्छा ही है और इसका लाभ मजदूरों को
मिलने वाला नहीं है कांग्रेस सरकार का सभी
योजना कागज तक ही सीमित है ऐसा ही योजना
बना रहे हैं कांग्रेस सरकार इस योजना के अंतर्गत चरवाहा बढ़ाई लोहार मोची नाई धोबी
पुरोहित पौनी पसारी जैसे परिवार को शामिल किया गया है लेकिन इन लोगों को भी लाभ
नहीं मिलने वाला है श्री यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत मजदूरी करने
वाले लोगों के पास दस बीस डिसमिल कृषि भूमि रहता ही है लेकिन ऐसे लोगों के परिवार
बड़े लम्बा होते हैं और कृषि पर निर्भर
नहीं रहते हैं रोज मजदूरी करके कमाते खाते
हैं उन गरीब मजदूरी करने वाले परिवार को शामिल करके योजना का लाभ देना
चाहिए जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान
निधि में लाभ मिल रहा है वैसा ही लाभ मिल सके तभी इस योजना को सफल माना जाएगा
भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री तो अपने आप को कहते हैं लेकिन योजना
छत्तीसगढ़िया जमीनी स्तर के लोगों के लिए नहीं बनारहे हैं लगता है अभी भी अधिकारियों के द्वारा शो
पीस टेबल में बैठकर कागज तक ही सीमित योजना बना रहे हैं जिसे बघेल जी अमल कर रहे
हैं.