बागबाहरा : घुंचापाली से 08 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 17 अगस्त 2021 को बुढा देव मंदिर के सामने घुंचापाली बागबाहरा में आरोपीगण 01.टिकेश नेताम उम्र 23 साल साकिन मडीयापारा बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द, 02. शैलेन्द्र वर्मा उम्र 29 साल साकिन बडेउरला थाना अभनपुर जिला रायपुर हाल घुंचापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली जरकीन में करीबन 08 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुयी कीमती 1600 रूपये एवं एक नीले रंग की TVS एक्सल 100 मो0सा0 क्रमांक CG 04 NJ 7978 पुरानी इस्तेमाली कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 21,600 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें