सांकरा : विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सव... - CG Sandesh

सांकरा : विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र बरिहा पिता सुख लाल बरिहा उम्र 30 साल साकिन पडकीपाली थाना सांकरा का जांच किया गया.

पुलिस ने बताया कि 04 अगस्त 2021 को मृतक महेन्द्र बरिहा अपने मोटर सायकल हीरो डिलक्स CG 06 C 7102 से अपने ससुराल बरनईदादर गया था कि शाम को बरनईदादर से अपने गांव पडकीपाली जाने के लिये निकला था ग्राम भतकुंदा के आगे राईस मिल के पास विपरीत दिशा से अज्ञात वाहन का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर ठोकर मार दिया जिससे मृतक महेन्द् बरिहा को गंभीर चोट लगी थी जिसे ईलाज हेतु डायल 112 से सीएचसी पिथौरा ले गया था जहां ईलाज के दौरान महेन्द् बरिहा की मौत हो गया। जिसे अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304ए भादवि का घटना घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें