पटेवा : मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक सवार की ... - CG Sandesh

पटेवा : मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ब्रम्हा यादव पिता लखन यादव उम्र 47 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 22 कैम्प-1 सेक्टर VTC भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग का अपने भांजी का ग्राम गोड़पाली छट्ठी कार्यक्रम में आए थे. कि 21 मार्च 2021 के शाम को अपने पड़ोस के संदीप चन्द्राकर के मोटर सायकल क्रमांक CG 07 BD 7428 होण्डा साईन में मनोज यादव एवं ब्रम्हा यादव तीनों बैठकर नयापारा परसदा महासमुंद जा रहे थे मोटर सायकल को संदीप चन्द्राकर चला रहा था संदीप चन्द्राकर द्वारा मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते ग्राम बरेकेल कला के पास शाम करीबन 07/00 बजे मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर जाने से मोटर सायकल में बैठे ब्रम्हा यादव गिर जाने से सिर में चोट आया था जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा में भर्ती किया था रिफर करने पर शासकीय अस्पताल मेकाहारा रायपुर ले गये थे डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना लेख किये है.

आरोपी मोटर सायकल का चालक संदीप चन्द्राकर का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें