तुमगांव : भोरिंग से 47 नग देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त. - CG Sandesh

तुमगांव : भोरिंग से 47 नग देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त.

तुमगांव पुलिस को 17 अगस्त 21 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसायकल CT100 से अवैध रूप से शराब लेकर भोरिंग की ओर आ रहा है मुखबिर के सूचना पर घटनास्थल गणेश स्टोन इंडस्ट्रीज के पास ग्राम भोरिंग में आरोपी ओमदेवास साहू पिता बेदराम साहू उम्र 29 साल साकिन भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 47 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml जुमला मात्रा 8460 ml कीमती 3760 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की CT 100 कीमती करीबन 10,000 रूपये परिवहन करते मिलने पर मौके पर उक्त शराब एवं मोटर सायकल जप्त किया गया.

आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें