खल्लारी : लघुशंका करने गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी, मामला... - CG Sandesh

खल्लारी : लघुशंका करने गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

मनोज ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त 2021 को वह और पडोसी के राजेन्द्र कुमार साहू के साथ उसके मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NL 5878 से बागबाहरा अपने नानी के घर गये थे। नानी के घर से वापस अपने घर महासमुंद जा रहे थे हाडाबंद ओवर ब्रिज के पास उसे लघुशंका लगने पर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NL 5878 ओवर ब्रिज के नीचे झोपडी के पास लाक कर खडी कर वह और राजेन्द्र कुमार साहू पास में ही थोडी दूर चले गये करीबन 02.35 बजे आकर देखे तो जहां उसका मोटर सायकल खडी किया था वहां नहीं था । आसपास में पता तलाश किया पता नहीं चला । उसका मोटर सायकल स्पेलेण्डर कीमती करीबन 30, 000/- रू. को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें