लोरमी में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तहसील शाखा का किया गया गठन
लोरमी: महन्त जगन्नाथ दास शाला बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक आई. पी.यादव, सह संयोजक अशोक शुक्ला, परितोष दुबे प्रांतीय सचिव, छ. ग. लिपिक वर्ग संघ एवं राजेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारियी संघ मुंगेली की गरिमायी उपस्थिती में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी पदाधिकारियों का आपस मे परिचय हुआ और चर्चा के बाद सर्वसहमति से उपरोक्त कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी कर्मचारियों को वर्तमान में 12% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों के अनुरूप 28% होना चाहिए। शेष देय भक्तों की मांग हेतु आगामी 03 सितंबर 2021 को एक दिन का सामुहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन के लिए स्थान बूढ़ा तालाब रायपुर में उपस्थित होना तय किया गया।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तहसील शाखा लोरमी के कार्यरिणी का निम्नानुसार मनोनयन किया गया-
संयोजक - राघवेंद्र सोनी
उप/सहसंयोजक- जसवंत सिंह राजपुत,
अश्वनी कुमार बंजारा
मनोज कुमार ध्रुव
प्रवक्ता अकत ध्रुव,
कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार,उपाध्याय,
महासचिव डी. एल. भास्कर,
कार्यकारिणी सदस्य - प्रकाश तिवारी, गेंदलाल कश्यप, चुन्नीलाल श्रीवास,
संगठन सचिव -मोतीलाल यादव, रवि ध्रुव, कामता प्रसाद साहू, जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, मुंगेली द्वारा संचालन एवं डी.एल भास्कर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सर्व डी.एस राजपूत (बीईओ), राजेंद्र निर्मलकर(एबीईओ), अरुण जायसवाल प्राचार्य मजदा बालक उ. मा. वि.लोरमी तिग्गा प्राचार्य कन्या लोरमी , शरद उपाध्याय , जी.एल डड़सेना, नदकुमार दास वैष्णव , दिलीप तिवारी, कुन्दन यादव, पी आर अहिरवार, लोकेश महिलांगे, रघुराज कुलमित्र, कृष्ण कुमार क्षत्रिय, बुधराम राजपूत आदि उपस्थित थे.