आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत....
मुंगेली जिले में अगले 48 घंटे का गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। वही आज मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रीतालाब के आंगनबाड़ी जंहा आज दोपहर को बारिस के साथ आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से आंगनबाड़ी सहायिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।आंगनबाडी सहायिका छैला बाई जो बच्चो को खाना खिलाने के बाद बर्तन धोने के लिए पानी लेने गयी थी जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई जिसकी शिकायत परिजनो ने लोरमी थाने में की गयी जंहा लोरमी पुलिस मोके पर पहुच कर मर्ग कायम कर पंचनामा उपरांत लाश को पी एम के लिए भेजा गया।
वही कुछ महीनों से खराब नल को सुधरवाने के लिए पंचायत में सूचना सरपंच को दी गयी थी लेकीन आज तक सुधरवाया नहीं गया जिसके चलते आंगनबाडी़ के छोटे बच्चों पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है पानी लाने जा रही थी तो आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी