आईटीआई बाबू बनाने के नाम पर बड़ी ठगी ... दर्जनों लोगों से कर... - CG Sandesh

आईटीआई बाबू बनाने के नाम पर बड़ी ठगी ... दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपए वसूले

चिरमिरी से एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद खमतराई पुलिस छानबीन में जुटी है, जहां प्रारंभिक तथ्यों में खुलासा हुआ है। आरोपी गैंग ने बारी-बारी से दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपए वसूले हैं। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि उन्होंने 12 करोड़ रुपए कमाई का टारगेट फिक्स करते हुए ठगी का जाल बुना था। करोड़पति बनने के लिए उसने नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़े का जाल बुना और कई लोगों को फांसकर फरार हो गया।

खमतराई टीआई विनीत दुबे ने बताया, आरोपी का नाम सागर बिसाई है, जिसे चिरमिरी के एक ठिकाने से दबोचा गया है। मामले में पुष्पेंद्र तिवारी पिता खम्हन तिवारी उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम अमोरा नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा ने एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई ने बताया, प्रार्थी का 2019 में मनसाराम पाटले नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। मनसाराम अपने साथ नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई ने राजनीतिक पकड़ एवं आईटीआई विभाग में आसानी से नौकरी लगा देने की बात कही। उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने करीब छह लाख रुपए दे दिए। इस तरह से बारी-बारी से आरोपियों ने और कई शहरों में लोगों से संपर्क साधा। अकेले जांजगीर-चांपा में ही दर्जनों लोगों से रकम वसूल ली। 2019 के बाद कभी भी नौकरी नहीं लगवाई। रकम लेने के बाद सभी आरोपी एक-एक कर गायब हो गए। सागर बिसाई भी पुणे शिफ्ट हो गया। टीआई का कहना है आरोपी सागर पुणे में पढ़ाई करता है। लॉकडाउन लगने के बाद वह रायपुर में था। यहां से गैंग में शामिल होकर उसने ठगी का जाल बुना।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें