लोरमी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव... - CG Sandesh

लोरमी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव...

लोरमी: लोरमी के मंगलम भवन मे महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक मायारानी सिंह ठाकुर और खुशबू अदित्य वैष्णव रहे।कार्यक्रम का संचालक मंटी जायसवाल और प्रीति श्रीवास के द्वारा किया गया आयोजक मायारानी सिंह एवं खुशब वैष्णव ने सभी का स्वागत किया।

इसके बाद गीत संगीत की महफिल जमी। रंग-बिरंगे लहरियों में सजी महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर झूमी।इस दौरान अनेक मनोरंजक गेम्स भी खेला गया गेम्स में कुर्सी दौड़, गिलास गिराओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान श्वेता पाठक, द्वितीय स्थान मयंका उपाध्याय, गिलास गिराओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतला यादव, द्वितीय स्थान प्रीति तिवारी को मिला. सावन सुंदरी का खिताब अंजू वैष्णव को प्राप्त हुआ, सबसे अधिक मनोरंजक व्यक्ति का पुरस्कार प्रीति तिवारी को प्राप्त हुआ, सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में ज्योति वैष्णव,स्वेता केसरवानी, मधुमाला दास, नेहा दिवेदी, सरिता वैष्णव, शारदा राजपूत,अंजू वैष्णव,मयंका उपाध्याय, सत्यभामा गुप्ता,प्रीति पांडेय, शारदा मिश्रा, प्रतिभा कश्यप, पाण्डेय जी, शीतला जयसवाल,चंद्र ज्योत्सना दास, कविता केसरवानी जी, दुर्गा जायसवाल, सगीरा खान, शीतला यादव, हेमिन, सभी महिलाए उपस्थिति रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें