महासमुंद : सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते एक व्यक्ति पकड़ा गया.  - CG Sandesh

महासमुंद : सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते एक व्यक्ति पकड़ा गया.

महासमुंद पुलिस को 18 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि कुलेश्वर टाण्डेकर बागबाहरा रोड महासमुंद खल्लारी मंदिर के पीछे लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचा जहां पर कुलेश्वर टाण्डेकर बागबाहरा रोड महासमुंद खल्लारी मंदिर के पीछे घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर वह अपना नाम कुलेश्वर टाण्डेकर पिता तिरीथ राम टाण्डेकर उम्र 31 साल सा0 भलेसर नयापारा थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 10 रूपये का 15 नोट एवं 50 रूपये का 05 नोट, 100 रूपये का 02 नोट जुमला रकम 600 रूपया को जप्त किया गया.

आरोपी का अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें