तेन्दुकोना : महिला द्वारा लोगो को शराब पिलाने सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : महिला द्वारा लोगो को शराब पिलाने सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 18 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घोघरा में सरस्वती सोनवानी के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से लोगो को शराब पिलाने सुविधा उपलब्ध करा रही है मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पुलिस स्टाप सरस्वती सोनवानी के घर पहुंचा, शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये सरस्वती सोनवानी पति दिलीप सोनवानी उम्र 43 वर्ष साकिन घोघरा थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद के द्वारा लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिली। मौके पर एक पाऊच महुआ शराब हाथ भट्ठी निर्मित भरा हुआ 200 ML किमती लगभग 50/- रूपये तथा 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास रखा मिला.

आरोपीया का कृत्य 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें