शादी का झांसा देकर लगातार चार वर्षो तक दैहिक शोषण, आरोपी गिर... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर लगातार चार वर्षो तक दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय प्रार्थिया ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सन् 2018 से ग्राम बालालोंगरी निवासी आरोपी आशिक तिर्की पिता इग्नेश तिर्की उम्र 23 वर्ष से मोबाईल फोन के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होता था. आरोपी आशिक तिर्की द्वारा फोन से पीडिता को प्यार करता हूँ और शादी करना चाहता हूँ कहकर दिनांक 11 अक्टूबर  2018 को पीड़िता को अपने घर बाला लोंगरी बुलाया और पीडिता को अपने घर ले गया. और बोला मैं तुमसे शादी करूंगा कहकर रात्रि में 11 बजे मेरे पीडिता के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बालात्कार किया.

इसके बाद आरोपी आशिक तिर्की पीडिता को फोन करके मिलने के लिए बुलाता था तब पीडिता आरोपी के घर मिलने जाती थी तब आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था.

दिनांक 12.08.2021 को आरोपी पीडिता को अपने घर बुलाया और रात में गलत काम बलात्कार किया. पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा शादी करने से मना कर दिया.

इसके बाद दिनांक 13.08.2021 को आरोपी द्वारा शादी करूगां कहकर पीडिता को अपने घर बुलाया और गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया और घर से भगा दिया.

रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 294, 506,323 भा०द०वि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी द्वारा पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर लगातार चार वर्षो तक दैहीक शोषण किया.

प्रकरण में पीडिता का धारा 161 जा०फौ० का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया प्रकरण में सूचना दिनांक से आरोपी फरार था प्रकरण में दिनांक 18.08.2021 के 17.40 बजे आरोपी को उसके सकुनत से हिरासत में लिया गया आरोपी द्वारा पूछताछ करने तथा अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 18.08.2021 के 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया जिसका स्वास्थ परिक्षण व गुप्तांग परिक्षण कराया गया.

आरोपी को आज दिनांक 19.08.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी जग साय पैकरा, सउनि0 जयनंदन मार्बल, आर0 59 नंदलाल यादव, आर0 416 अनानियुस टोप्पो का योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें