22 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आया चिल्फी पुलिस के गिरफ़्त मे... - CG Sandesh

22 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आया चिल्फी पुलिस के गिरफ़्त में

पुलिस अधीक्षक मुंगेली डी आर आचल द्वारा संपूर्ण जिले गुंडा एवं असामाजिक तत्त्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाएं जा रहे विशेष अभियान के साथ साथ लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटीओं की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए कड़े निर्देशों परिपेक्ष्य में पुलिस चौकी चिल्फी द्वारा मुखबिरो का जाल बिछाकर वर्ष 1990 में ग्राम आछीडोंगरी में कुमारी बाई पनिका के घर से नकाबजनी कर नगदी रकम एवं बर्तन चोरी के अपराध में आरोपी गंगा राम साहू को जमानत पर रिहा किया गया था.

जमानत होने के बाद आरोपी फरार हो जाने पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा 22 वर्ष पूर्व 1999 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी,पुलिस उप अधीक्षक लोरमी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के कुशल निर्देशन पर आज पुलिस चौकी चिल्फी द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी में पेश किया गया।जहाँ उसे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त स्थाई वारंटी गंगाराम रतिराम साहू माननीय न्यायालय से जमानत का लाभ प्राप्त कर वर्ष 1999 से बिलासपुर में विभिन्न जगह पर अपनी पहचान छुपाकर लुक छिप कर रह रहा था जिसे चौकी चिल्फी के पुलिसकर्मियों ने रूचि लेते हुए सरकंडा,चाटीडीह, राजकिशोर नगर, अशोक नगर, आदि जगहों पर पता साजी करते हुए 22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की संपूर्ण कार्रवाई मे पुलिस चौकी चिल्फी प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर आरक्षक देवी चंद नवरंग ,विनोद कुमार बंजारे, परमेश्वर जांगड़े, एवं यशवंत डाहीरे की सराहनीय भूमिका रही।


अन्य सम्बंधित खबरें