महिला सांसदों के साथ अभद्रता का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पीएम... - CG Sandesh

महिला सांसदों के साथ अभद्रता का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला.....

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस के आह्वान पर लोरमी ब्लाक कांगेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सहयोग से संसद भवन के भीतर कथित तौर पर राज्यसभा में कांग्रेस की दो महिला संसद सदस्यों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया गया।ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है। तब से देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।

इससे आम जनता भी त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है। इस दौरान इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सागर सिंह बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मायारानी सिंह, राकेश तिवारी,लतारानी वैष्णव,खुशबू आदित्य वैष्णव,शोभा कश्यप, तोरण खांडे, परमेश्वर गुप्ता, लखन कश्यप,पिंटू पात्रे,, हेमीन मंगेशकर, भागवत साहू,प्रमोद साहू,धीरेंद्र घृतलहरे, अनुराग दास, सोहन डडसेना, मुन्ना ध्रुव,सरिता त्रिपाठी, शिवदयाल साहू,धर्मजीत मरकाम, मिथलेश ध्रुव,हेमंत मानिकपुरी ,सुग्रीव यादव, धनुक दीवान, शशांक वैष्णव,धनंजय दुबे, आकाश वैष्णव, देवी जायसवाल,शेखर बघेल,रवि गिरी,,देवी राम निहोरा कश्यप,दीपक चंद्राकर, सौरभ भार्गव, बजरंग चतुर्वेदी, कमलेश साहू, सोहन वर्मा,खुशवंत कश्यप,शिवा जांगड़े, तुलाराम खांडे, सुनील अहिरवार, नागेश गुप्ता,लकी सिन्हा, कृष्णा साहू, मुकेश मानिकपुरी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें