महासमुन्द : पेट्रोल पम्प से ऑयल एवं घर से सोना चांदी व नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत पेट्रोल पम्प से ऑयल एवं घर से सोना चांदी व नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विठ्ठल दास चांडक ने पुलिस को बताया कि उसका बस स्टैण्ड महासमुन्द में चांडक पेट्रोल पम्प है जहां से कोई अज्ञात चोर पेट्रोल पम्प के गोदाम के दरवाजे का स्क्रू खोलकर गोदाम में रखे HPCL कम्पनी का रेसर फोर ऑयल 900m.l वाली कुल 170 नग किमती 52700 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
इसी तरह मनोहर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम साल्हेभाठा थाना व जिला महासमुंद का निवासी है. घर में छोटा सा किराना दुकान चलाता है. 18 अगस्त 2021 की रात्रि को सपरिवार खाना खाकर सो गये कि 19 अगस्त 2021 के सुबह 05.30 बजे उठकर घर का दरवाजा खोला तो बाहर से बंद था आवाज देने पर पड़ोस के लोग दरवाजा खोले तो उसके किराना स्टोर्स का ताला तोड़कर अन्दर देखने से सोने का लाकेट के साथ 8 पत्ती, 4 नग गेंहू दाना, सोने का एक जोड़ी खिनवा, पायल तीन जोड़ी, लक्ष्मी करधन, 01 नग माला चांदी दस नग सिक्का चांदी, अएैठी दो जोड़ी, एक जोड़ी साटी नगदी रकम करीब 20,000 उसके घर में उक्त सभी समान रूपया थे जो नही है कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। एवं उसके पड़ोस के 1. जगदीश राम ध्रुव के घर से 5000 रूपया व 2. अनिल ध्रुव पिता विजय ध्रुव, 5000 रूपया 3. बृजलाल ध्रुव पिता धनेश ध्रुव 1000 रूपया था एवं उसका उक्त सोना चांदी काले रंग का बैग में रखा था सोना चांदी जुमला किमती करीब 25,000 रूपये व नगदी रकम करीब 20,000 रूपये उक्त जुमला करीब 56,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है.
दोनों मामलो में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.