पति-पत्नी को जबरन घर से बहार ले जाकर बन्दुक दिखाकर पैसे लुटने वाले पुलिस के गिरफ्त में
जशपुर: जिला पुलिस को एक बड़े लूट के मामले में बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करते हुए जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं लूट की सामग्री व लूट में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर ली है। इसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है जिसमें तैयार हो रहे खतरनाक गिरोह का पुलिस ने प्रारंभिक समय में ही अंत कर दिया है।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थिया दिनांक 27 जुलाई 2021 को दुलदुला थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26 जुलाई 2021 दिन सोमवार को उसके घर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। वह अपने पति के साथ खाना पीना कर सो रहे थे, तभी रात 10.00 बजे करीब बाहर से उसकी तथा उसके पति का नाम लेकर दरवाजा खोलने को कहा गया। दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा को लात मारे और दरवाजा खुल गया। अन्दर आने का पता चला तो प्रार्थिया लोग उठकर अन्दर घुस गये उसी समय दो लोग अन्दर घुसे और एक आंगन में और सड़के में खड़े थे और अन्दर से दोनों पति पत्नी को बाहर निकाले और एक आदमी बंदुक ओर दूसरा आदमी गुप्ती पकड़ा था और धमकी देते हुये घर से बाहर कुछ दूर ले जाकर जान से मार देने की डरा धमका कर पैसे मांग करने लगे और देवरानी स्टेला टोप्पो से 3000 रूपये मांग कर देने लगी तो इतना ही पैसा नहीं लेंगे दोनों को जान से मार देंगे कह रहे थे।
प्रार्थिया निवेदन करने लगी कि पैसा नहीं है , तो बोले कि कहीं से खोज कर दो बोलने लगे। तब प्रार्थीया पड़ोसी से मांगुंगी बोली तो उसका बाल पकड़कर खिंचते हुये घर ले गये और उसके हाथ में टार्च था उसको छिन कर घर के अंदर टार्च मारे और घर अन्दर पलंग के पास पर्स में रखा 5000 रूपया तथा अलमारी में रखा 48000 रूपया कुल रकम 53000 रूपये तथा प्रार्थिया के मोबाईल फोन को भी धमकी देते हुसे गुप्ती सटाकर डराते हुये लूट कर ले गये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2021 धारा – 458,384 भादवि , 25 , 27 आर्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातून , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में विवेचना दौरान आरोपी महेश राम सा 0 डोबडोबी झार 0 , अनिल राम , वितुल राम साकिनान कोरकोटोली थाना दुलदुला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो चार लोग मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये जिसमें एक अपचारी बालक भी शामील है।