news-details

राजीव गांधी के 77वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

खुड़िया जलाशय में स्थित प्रतिमा पर किये माल्यार्पण, नगर के हाॅस्पिटल में फल वितरण कर वृक्षारोपण किये

भारत के पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, युवाओ को मताधिकार, पंचायती राज, कम्प्युटर, संचार क्रांति के जनक, महिलाओ को अधिकार दिलाने वाले स्व. राजीव गांधी के 77वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुॅगेली कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिण्डौरी के सदभावन दिवस के रूप में मनाया गया। 


इस दौरान लोरमी 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में कांग्रेसीयों के द्वारा मरीजों को फल वितरण कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात् कांग्रेसीयों के द्वारा लोरमी क्षेत्र के ग्राम खुड़िया में राजीव गांधी जलाशय पर बने स्व. राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर माल्यार्पण किये। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह ने स्व. राजीव गांधी को नमन कर याद करते हुए कहा कि भारत में संचारक्रांति, समावेशी विकास की दुरदर्शिता, युवाओं को मतदान का अधिकार, पंचायती राज जैसे योगदान आज 21वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव गांधी जी की याद दिलाते है, भारत में सुचना क्रांति के जनक माने जाते है देश में कंप्युटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय स्व. राजीव गांधी को जाता है, राजीव गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पुरा देश सदभावन दिवस के रूप में मना रही है। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सरकार के द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत सभी किसानो के खाते में राशि डाला गया है साथ ही गोधन न्याय योजना की भी राशि जमा किया गया है। 


युवाओं को चुनाव में वोट देने का व स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को सहभागिता दिलवाने का काम किये थे। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खुशुब वैष्णव ने नवनिर्माण में स्व राजीव गांधी का अमुल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दुरदर्शिता सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओ को मताधिकार, महिलाओ को अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी, श्री गांधी जी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली राजीव जी के जन्मदिवस को पुरे देश सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनु चंद्राकर ने स्व. राजीव गांधी को 21वीं सदी भारत के निर्माता कहती हुयी कहा कि आज देश जो नयी उच्च तकनीकी, कम्प्युटरीकृत दिख रहा है सब राजीव गांधी जी की देन है हम सभी को इनके बलिदान को नहीं भुलना चाहिये। लोरमी ब्लाॅक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव ने कहा कि पुरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने वाले प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी थे, 18 वर्ष के युवाओ को मताधिकार प्रयोग करने का अधिकार दिलाये आधुनिक भारत के निर्माण में हम इनके योगदान को नहीं भुल सकते है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डिण्डौरी ब्लाॅक अध्यक्ष पुरूषोत्तम मार्को, सोनु चंद्राकर, मेन भार्गव, शोभा कश्यप, लखन कश्यप, जवाहर साहू, विद्यानंद चंद्राकर,अशोक सोनवानी, लता वैष्णव, स्मृति लहरे, देवेन्द्र पात्रे, अरूण कुलमित्र, परमेश्वर गुप्ता, नागेंद्र पटेल, अलख जायसवाल, भागवत साहू, आदित्य वैष्णव, धनुष सेन, सरिता त्रिपाठी, सविता पाठक, शीतला जायसवाल, हेमिन मंगेशकर, सगीरा खान, स्मृति घृतलहरे, अनुराग डड़सेना, सोहन वर्मा, जाकिर हुसैन, पप्पु लुनिया, पुरूषोत्तम बघेल, सन्तोष जायसवाल, गोलु रजक, देवी जायसवाल, नागेश गुप्ता, राकेश केशरवानी, अमीर खांन, रामनिहोरा कश्यप, प्रकाश वैष्णव, मनहरण ध्रुव, संतोष राज, विनोद साहू,दुर्जन जायसवाल,कौशल जायसवाल, खेमसिंह बघेल, छोटेलाल बांधेकर, रेशम घृतलहरे,रामू निषाद, कृष्णा ठाकुर सहित लोरमी, डिण्डौरी ब्लाॅक के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





अन्य सम्बंधित खबरें