बागबाहरा : बोडरीदादर से 160 नग पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्... - CG Sandesh

बागबाहरा : बोडरीदादर से 160 नग पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस को 20 अगस्त 2021 को मुखबिर के सूचना पर ग्राम बोडरीदादर में एक व्यक्ति पुराना तालाब के पास अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे पूछताछ करने पर अपना नाम संपत उर्फ पिंटू बरिहा पिता मंगलु बरिहा उम्र 28 साल साकिन बोडरीदादर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाले बतायें. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्ला स्टिक बोरी मे 160 नग पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य का महुआ शराब प्रत्येक में 200 -200 एमएल शराब भरा हुआ जुमला 32000 एमएल कीमती 6720 रूपये एवं बिक्री रकम 310 रूपये जुमला कीमती 7030 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध‍ घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें