बागबाहरा : बच्ची हमारी है कहकर उसके पिता से चार लोगो ने की म... - CG Sandesh

बागबाहरा : बच्ची हमारी है कहकर उसके पिता से चार लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम गांजर में बच्ची हमारी है कहकर उसके पिता से चार लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ओमप्रकाश साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गांजर में रहता है. वह करीब 10 वर्ष पूर्व ग्राम बिरोमाल उड़ीसा की सुखवती उर्फ प्रिती साहू पिता मनक साहू उम्र 45 वर्ष के साथ प्रेम संबंध हो जाने से पति पत्नि के रूप में तब से रह रहे थे इस बीच उसकी एक पुत्री जागृति साहू हुई जो वर्तमान में 09 वर्ष की है, करीब 05 वर्ष बाद सुखवती साहू उसके साथ पारिवारिक विवाद के चलते उसे छोड़कर अपने मायके चली गयी तथा करीब 05 वर्षो से उससे अलग रह रही है। इस कारण उसके सुवरमाल साहू समाज में सामाजिक रूप से उन लोगो का संबंध समाप्त हो गया है, इस कारण वह पिछले एक वर्ष पूर्व देवकी साहू से शादी कर लिया है । बच्ची जागृति साहू उसके साथ रह रही है। इसी कारण सुखवती साहू जागृति साहू से मिलकर तुम्हे मै रखूंगी कहकर दो तीन बार अपने साथ ले जाने का प्रयास कर चुकि है।

20 अगस्त 2021 के दोपहर 02.30 बजे के आसपास एक कार क्र OD 26 C 4651 में सुखवती साहू ,नर्मदा साहू ,इशराम साहू और कार वाले के साथ ग्राम गांजर उसके घर आये इस समय उसकी पत्नि देवकी साहू और उसकी बच्ची जागृति साहू खेत से घर आयी थी। जागृति को देखकर उसकी मां सुखवती साहू इसे मै अपने साथ ले जाऊंगी कहकर उठाकर जाने लगी जिसे उसकी पत्नि देवकी साहू उसके पति ओमप्रकाश साहू को आने दो उसके बाद ले जाना कहकर मना की तो सुखवती साहू उसे बाल पकड़कर दो तीन झापड़ मारी जिससे देवकी के चेहरे में चोंटे आयी है और बच्ची को लेकर कार में जा रहे थे कि वह बस स्टैण्ड के पास कार को रोककर हाथ मे पकड़े बांस के डण्डे से तेरे कार के कांच को तोड़ दूंगा कहकर कार के सामने खड़ा होकर उन्हे बच्ची को क्यो ले जा रहे हो कहकर बोला तो कार से एक सरदार व्यक्ति जो पगड़ी बांधा था उतरा और उसके गले को पकड़ लिया तथा सुखवती साहू, नर्मदा साहू, इशराम साहू भी उतरें एवं हमे क्यो रोक रह रहे हो बच्ची हमारी है हम ले जा रहे है कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगी तथा सुखवती साहू पकड़े हुए बांस के डण्डा को छुडाकर उसे मारने लगी तथा इशराम साहू एवं नर्मदा साहू भी उसे गंदी गंदी गालिया देते हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे और तुम्हे जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे । इस बीच जागृति साहू कार से उतर कर घर चली गयी थी । वे चारो एक राय होकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हाथ मुक्का एवं बांस के डण्डा से मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दिये है, मारपीट से उसके पीठ ,पेट में, बांया घुटना के पास बांया हाथ में चोंटें आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें