महासमुंद : 15 लीटर महुआ शराब व 63 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस को 20 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कमार डेरा ग्राम लभरा खुर्द में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी राजेश कमार पिता बिसराम कमार उम्र 22 साल सा0 कमार डेरा लभरा खुर्द थाना व जिला महासमुंद का होना बताया जिसके कब्जे से 03 नग 05-05 लीटर वाली पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन के अंदर प्रत्येक में 05-05 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 15 लीटर कीमती 1500 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दुकालू बेलदार अपने घर वार्ड नं 18 इंदिरा कालोनी वर्धमान नगर ग्राम बेमचा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी दुकालू बेलदार पिता हरीराम बेलदार उम्र 55 साल साकिन वर्धमान नगर इंदिरा कालोनी वार्ड नं 18 ग्राम बेमचा का निवासी जिसके कब्जे से एक काला गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 63 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 M.L जुमला 11340 M.L किमती 5040 रूपये एवं 10 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शिशी 180-180 M.L जुमला 1800 M.L किमती 1200 रूपये कुल जुमला शराब 13140 M.L कुल किमती 6240 रूपये को जप्त किया गया. आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।