पिथौरा : ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उप... - CG Sandesh

पिथौरा : ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाहीं.

पिथौरा पुलिस को 20 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सेवैयाकला बिजली आफिस के पास अवतार धुव ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी राम अवतार धुव पिता स्व. मेहतरू ध्रुव उम्र 36 साल निवासी सेवैयाकला थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली शीशी में गोवा अंग्रेजी शराब करीब90एमएल भरी हुई कीमती 60 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया गया.

इसी तरह मुखबीर से सूचना पर ग्राम सेवैयाकला बिजली आफिस के पास परमेश्वर बसंत ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी परमेश्वर बसंत पिता मोहितराम बसंत उम्र 33 साल निवासी सेवैयाकला थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली शीशी में गोवा अंग्रेजी शराब करीब90एमएल भरी हुई कीमती 60 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह मुखबीर से सूचना पर ग्राम सेवैयाकला बिजली आफिस के पास हीरालाल बघेल ठेला में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी हीरालाल बघेल पिता लखनलाल बघेल उम्र 39 वर्ष निवासी सेवैयाकला थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली शीशी में गोवा अंग्रेजी शराब करीब 90एमएल भरी हुई कीमती 60 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें