महासमुंद : तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ICICI बैंक के सामने तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
होशांत बघेल ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त 21 के शाम 07.30 बजे उसे सूचना मिली की उसका दोस्त सैय्यद अनश अहमद का एक्सीडेंट हो गया है जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये है तब वह सूचना पाकर जिला अस्पताल महासमुन्द पहुंचा तो देखा उसका दोस्त अनश हास्पिटल में एडमिट होकर ईलाज चल रहा था तो वह उसे घटना के बारे में पूछा तो बताया कि वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 7388 से अपने घर रजा मस्जिद तरफ से काग्रेस चौक तरफ आ रहा था तभी ICICI बैंक के सामने पहुंचा था कि पिछे के तरफ से बोलेरो पीकप क्रमांक CG06GT4022 का चालक ओमकार ध्रुव अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसका मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारा जिससे वह बोलेरो वाहन के सामने गिर गया तथा बोलेरो वाहन उसके उपर से चढ गया जिससे उसके सीना, हाथ, मुंह में चोट आकर खुन निलक रहा था तब उसे वहीं आसपास के लोग और जश्मित सिंग ऊर्फ बादल मक्कड जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु भर्ती कराये है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.