तुमगांव : 02 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने महिला के गले से सोने की माला को लूटकर चाकु से सिर में किया हमला.
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम कुहरी में 02 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने महिला के गले से सोने की माला को लूटकर चाकु से सिर में किया हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रामबाई ध्रुव ने पुलिस को बतायी कि 22 अगस्त 21 को करीबन 12.30 बजे गांव के तालाब में नहाने गई थी तालाब के पचरी में बैठकर ब्रश कर रही थी उसी समय पीछे से आवाज आया तो वह मुडकर पीछे देखी तो 02 अज्ञात नाकाबपोश व्यक्ति उसके गला में पहने सोने का 6 पत्ती माला को पकडकर खींचने लगे जिसका उसने विरोध किया तो उसमें से एक व्यक्ति अपने हाथ में रखे चाकू से उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया और गले में पहने हुए सोने के 6 पत्ती से बना माला कीमती करीबन 12000 रूपये को लूटकर भाग गये । चाकू से उसके सिर में मारने से चोट आकर सिर से खून बहने लगा । वह रोती हुई पचरी से चढकर रोड में आकर बैठी थी तभी गांव एक व्यक्ति देखा और डायल 112 से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लाये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 394 भादवि का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।