पिथौरा : जम्हर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : जम्हर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 22 अगस्त 2021 को आरोपी मोहनलाल ठाकुर पिता मोतीलाल ठाकुर उम्र 45 साल निवासी पटेल पारा जम्हर के कब्जे से करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया बाद वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

सांकरा : गुमटी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

इसी तरह पुलिस को 22 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सागुनढाप चौक रोड किनारे गुमटी में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग मौके से भाग गये शराब पिलाने वाला पकडा गया जिसे गवाहों के समक्ष उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कुन्दन कैर्वत पिता प्रहलाद कैर्वय उम्र 20 साल निवासी डीपापारा माटीदरहा का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 10 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 07 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 08 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें