कोमाखान : टोंगोपानी से 15 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

कोमाखान : टोंगोपानी से 15 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस को 22 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि शिव कुमार विश्वकर्मा नाम का ब्यक्ति अपने घर के सामने महुआ शराब रखकर ग्राहको की तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सुचना पर से शिव कुमार विश्वकर्मा के घर के पास जाकर देखा कि शिव कुमार अपने घर के सामने सफेद रंग की बोरी लेकर बैठा था. संदेही शिव कुमार विश्वकर्मा S/O सनातन विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन टोंगोपानी थाना कोमाखान व उसके कब्जे की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई जिसमें एक सफेद रंग की 10 लीटर वाला प्लास्टिक जरिकेन में करीब 10 लीटर महुआ शराब तथा एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक के जरिकेन में करीब 05 लीटर देशी महुआ शराब मिला, जुमला 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 3000/- रूपये को जप्त कर शीलबंद किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें