पटेवा : कपड़े दुकान के सामने से स्कूटी वाहन चोरी, मामला दर्ज.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम पटेवा में कपड़े दुकान के सामने स्कूटी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संकल्प गजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि NH 53 रोड किनारे उसका कपड़े का राहुल गजेन्द्र कलेक्शन के नाम से दुकान है । एक वर्ष पूर्व उसकी भाभी तृप्ति सिन्हा के नाम से एक स्कूटी TVS जुपीटर ब्राउन कलर का खरीदे थे । 19 अगस्त 2021 को रात्रि में दुकान के सामने स्कूटी को खड़ी कर रखा था करीबन रात्रि 09/30 बजे दुकान बन्द करके स्कूटी घर अन्दर करने के लिए देखे तो स्कूटी वहां पर नहीं था । आस पास तलाश किये कही पता नहीं चला । स्कूटी TVS जुपीटर क्रमांक CG 05 AK 1057 पुरानी कीमती करीबन 50,000 रूपया का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 19 अगस्त 2021 के रात्रि 09/00 बजे से रात्रि 09/30 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.