तेन्दूकोना : सार्वजनिक शौचालय के पास लोगों को बिठाकर शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाहीं.
थाना तेन्दूकोना चौकी बुंदेली पुलिस को 21 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना मिली की ग्राम बेल्डीह का संजय भोई ग्राम बेल्डीह के सार्वजनिक शौचालय के पास लोगों को बिठाकर शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं चखना उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाप ग्राम बेल्डीह सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति दो लोगों को बैठाकर शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं पोपट नमकीन परोस रहा था जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने की सुविधा देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया जिसका नाम संजय भोई पिता जगदीश भोई उम्र 32 वर्ष साकिन बेल्डीह स्कूल पारा वार्ड नंबर 04 चौकी बुंदेली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद(छ0ग0) का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक पानी बाटल में भरी हुई 300ML हाथ भट्ठी का बना हुआ देशी महुआ शराब दो डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी। 02 नग पोपट नमकीन कुल कीमती करीबन 80/- रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.