दैनिक राशिफ़ल : 24 अगस्त 2021, मंगलवार - CG Sandesh

दैनिक राशिफ़ल : 24 अगस्त 2021, मंगलवार

मेष: मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृष: आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

मिथुन: दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा।नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।

कर्क: चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जाॅब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें

कन्या: राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा.

तुला: काम को समय पर करें। अपनी जिमेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

वृश्चिक: सम्बन्धों में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।


धनु: आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व बैगनी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग व पत्रकारिता से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे

मकर: कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकियां आयगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

कुंभ: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है।शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।

मीन: दोपहर 01:40 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बहुत ही शुभ है। यह जाॅब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें