महासमुन्द : उधारी का पैसा वापस करने की बात को लेकर पति पत्नी... - CG Sandesh

महासमुन्द : उधारी का पैसा वापस करने की बात को लेकर पति पत्नी व बेटे से मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 22 सुभाषनगर में उधारी का पैसा वापस करने की बात को लेकर पति पत्नी व बेटे से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

घनश्याम सिक्का ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का रोहित सिक्का एक सप्ताह पहले 50 रूपये उधारी सोनु सिक्का को दिया था। जिसे उसका लड़का 22 अगस्त 2021 के रात्रि 08.00 बजे करीबन शिव मंदिर एफसीआई के पास वार्ड नं0 22 सुभाषनगर महासमंद में सोनु सिक्का से माँगने गया था कि सोनु सिक्का उसके लड़के को उधारी पैसा देने से मना कर अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देने लगा जो वह और उसकी पत्नी कुंती सिक्का दोनो बीच बचाव करने शिव मंदिर के पास गये। इसी बीच सोनु सिक्का के भाई छोटु, दिनेश, मोनु तीनो शिव मंदिर के पास आये और अपने भाई सोनु का पक्ष लेते हुए उसे भी अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ, मुक्का से मारपीट कर उसके बांए आंख एवं नाक में तथा उसकी पत्नी कुंती सिक्का के बांए हाथ एवं मुंह, चेहरा में चोंट आई है। घटना को केसरी, पेन्टर और बाबु देखे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें