पिथौरा : मुर्गा दुकान में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु ... - CG Sandesh

पिथौरा : मुर्गा दुकान में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस 23 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति मुर्गा दुकान में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराते मिला. मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी प्रमोद बरिहा पिता जगबंधु बरिहा उम्र 38 साल साकिन रामपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली शीशी में देशी प्लेन शराब करीब 90एमएल भरी हुई कीमती 40 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें