पटेवा : चखना ठेला में शराब पीने के लिये ग्राहको को सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 23 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की चन्द्रकांत शुक्ला अपने चखना ठेला में शराब पीने के लिये ग्राहको को पानी गिलास चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम चन्द्रकांत शुक्ला के चखना ठेला में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी चन्द्रकांत शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकडा गया जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें