पटेवा : सुने मकान के पीछे दरवाजा को तोड़कर नगदी रकम एवं सोने ... - CG Sandesh

पटेवा : सुने मकान के पीछे दरवाजा को तोड़कर नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर चोरी, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप में सुने मकान के पीछे दरवाजा को तोड़कर नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उमेश कुमार दीवान ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में उप स्वास्थ्य केन्द्र दुरूगपाली में RHO के पद पर कार्यरत है तथा अपने परिवार के साथ झलप में गंगा राम यादव के मकान बाजार वार्ड में किराये से रहता है । मकान में दो ब्लाक है, एक ब्लाक में वह रहता है तथा दूसरे ब्लाक में हिरदे दीवान अपने परिवार के साथ रहता है, जो 21 अगस्त 2021 को अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन त्यौहार में अपने घर गया था तथा वह 22 अगस्त 2021 को दोपहर करीब 12 बजे मकान में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन त्यौहार में राखी बांधने अपने ससुराल ग्राम दादरगांव गया था । 23 अगस्त 2021 को सुबह करीब 10 बजे झलप वापस आया और अपने किराये के मकान के सामने का दरवाजा खोलकर अन्दर जाकर देखा तो दोनों कमरें के दरवाजे का कुन्दा टुटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था । कमरें के अन्दर सामान ईधर ऊधर बिखरा पड़ा हुआ था कमरें के अन्दर रखा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था मकान के पीछे का दरवाजा का कुन्दा टुटा हुआ व दरवाजा खुला हुआ था । आलमारी के लाकर को चेक करने पर लाकर में रखा नगदी रकम 45,000 रूपया एवं 01 जोड़ सोने का टाप्स पुरानी कीमती लगभग 4000 रूपये, 03 नग सोने की नाक की फुल्ली पुरानी कीमती लगभग 2000 रूपये, 05 जोड़ी चांदी का पायल पुरानी कीमती लगभग 3000 रूपये, 05 नग चांदी का सिक्का कीमती लगभग 1000 रूपये का आलमारी के लाकर में नहीं था । कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में सुने मकान के पीछे का दरवाजा का कुन्दा तोड़कर मकान अन्दर प्रवेश कर कमरा अन्दर रखे आलमारी के लाकर से नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें