तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पि... - CG Sandesh

तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस को 23 अगस्त 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला महानदी बैराज के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर अछोला महानदी बैराज के पास पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर आरोपी दीपक गायकवाड़ पिता अशोक गायकवाड़ उम्र 19 वर्ष साकिन कुटेला थाना आरंग अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देश प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 60 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 30 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें