तुमगाँव : अतिक्रमण हटाने को लेकर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पासिद अतिक्रमण हटाने को लेकर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लालाराम निषाद ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत पासिद का सरपंच है. उसके गांव टिकेश्वर निषाद पिता पलटू निषाद द्वारा गांव के सार्वजनिक चौक जो कि गांव के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल बाजार चौक में है, अतिक्रमण कर दिया है जिससे गांव का सार्वजनिक आवागमन भी प्रभावित हो रहा है विगत दिनांक बाजार चौक के पास आसपास और सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले लोंगो को अतिक्रमण हटाने का निवेदन ग्राम पंचायत द्वारा किया गया जिसमें सभी अतिक्रमण करने वाले लोगों सार्वजनिक मार्ग से और बाजार चौक से अपना अतिक्रमण हटाने को मान गये परन्तु उक्त टिकेश्वर निषाद द्वारा अतिक्रमण न हटाकर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों को धमकी दी जा रही है कि उसका अवैध कब्जा हटाने का प्रयास करने पर वह आत्महत्या कर लेगा जिसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों व ग्राम प्रमुखों की होगी 18 अगस्त 21 को करीब 11 बजे दिन में टिकेश्वर निषाद अपने घर के कमरे में स्वयं को बंद करके अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर बैठा था आत्महत्या का प्रयास किया है जिसे वे ग्राम पंचायत के परदेशी निषाद सुन्दर लाल साहू, शिवलाल पटेल ज्ञान सिंग निषाद व अन्य लोगों के द्वारा समझाईश दिये हैं व मनाये हैं, तब वह आत्महत्या नहीं किया है टिकेश्वर निषाद ग्राम के सार्वजनिक चौक के पास अवैध अतिक्रमण किया गया है पंचायत के सहमति को नहीं मान रहा है टाल मटौल करता है, पंचायत एवं ग्राम प्रमुखों को दबाव देने एवं धमकी देने हेतु आत्महत्या का प्रयास किया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 309-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.