बागबाहरा : राखी बांधकर घर वापस आने पर पति ने आवेश में पत्नी ... - CG Sandesh

बागबाहरा : राखी बांधकर घर वापस आने पर पति ने आवेश में पत्नी की डंडे से की पिटाई.

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 10 नवागांव में राखी बांधकर घर वापस आने पर पति ने आवेश में पत्नी की डंडे से की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतोषी जांगडे ने पुलिस को बतायी कि वार्ड नं 10 नवागांव बागबाहरा में रहती है। रोजी मजदूरी का काम करती है । उसके दो लड़के एक लड़की है. 20 अगस्त 2021 को वह अपने भाई को राखी बांधने अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके ग्राम फिंगेश्वर गयी थी, राखी बांधकर 23 अगस्त 2021 को वह अपने तीनो बच्चो को लेकर अपने मायके ग्राम फिंगेश्वर से दोपहर 12.00 बजे नवागांव बागबाहरा अपने घर आयी तो उस समय उसका पति घर में नही था करीबन 03.30 बजे उसका पति सुरज जांगड़े घर आया और उसे देखकर आग बगुला हो गया और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा तब उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना किया तब आवेश में आकर घर में रखे डण्डा से मारपीट करना शुरू कर दिया मारपीट करते समय बार बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना के समय घर में उसका बड़ा लड़का विष्णु जांगड़े था जो घटना को देखे सुने बीच बचाव किये है। मारपीट करने से उसके सिर में चोंट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें