ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मनमानी काम करने से नाराज़ ग्रामीणों ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मनमानी काम करने से नाराज़ ग्रामीणों ने सचिव को स्थानांतरित करने कि की मांग

जशपुर: बगीचा जनपद पंचायत कोदोपरा ग्राम पंचायत सीसाटोली में वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मद13वे 14वित से कुंआ निर्माण कार्य कराया गया था जिसमें दयाशंकर यादव के ट्रैक्टर से पत्थर एवं रेत का काम कराया गया था वह भुगतान शेष है वही दयाशंकर यादव भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं ग्राम पंचायत कोदोपारा के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिसमें सचिव के द्वारा15000 रूपये का बिना बैठक बिना प्रस्ताव बैठक पंचायत सरपंच को ना सूचना दिए मनमानी बगैर चेक प्रस्ताव दिनांक 29 /3/ 2020 के बैठक दिनांक को प्रस्ताव क्रमांक 7 से काट दिया जो कि सचिव के द्वारा मनमानी कार्य किया गया जो कि कोरोना काल का शुरुआत था बैठक नहीं हुआ जो कि सर्वे सर्वा फर्जी है.

वहीं वर्तमान उप सरपंच प्रेमसाय विश्वकर्मा ने सचिव से पूछा कि 2019/20की मूलभूत 13वे 14वें वित्त की बकाया राशि के बारे में उन्हें आम सभा में पूछा तो बता बातें शुरू हो गया उप सरपंच सचिव से नाराजगी होकर बैठक छोड़कर चले गए। सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार ‌‌ ‌रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत होने वाले काम में पैसे की मांग (1)एतवा (2)सोकडो/बहीरा(3)बुधू/बहीरा(4)जोगतो डोमरा इत्यादि लोगों का कुआं निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव क्रमांक 2019 /2020 के बैठक दिनांक से निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव कराकर संपूर्ण दस्तावेज नक्शा खसरा बि1 इत्यादि सचिव को दिए तो सचिव के द्वारा बोला गया कि कुछ खर्चा लगेगा तो दो काम सुकृति होता है तो ग्रामीणों के द्वारा 1500 सौ रुपए लगेंगा सचिव को दिए वे दस्तावेज अपने घर में रख दिया और पैसा खर्चा कर दिए और बीच-बीच में ग्रामीणों ने सचिव से पूछा तो सचिव बोलते हैं कि अप्रैल में काम सुकृत होकर चला आएगा अप्रैल में काम नहीं आया तो इंजीनियरिंग से काम के बारे में पूछे तो इंजीनियर बोला जिन लोगों का नाम है उनका दस्तावेज मेरे पास नहीं है और सचिव से पूछने पर दे दिया हूं बोलता है बोला जा रहा है जब 7/8 2021 की ग्राम सभा में पूछे कि कुआं वाला दस्तावेज नहीं मिल पाया तो बताएं कि मेरे पास दस्तावेज है निर्माण कार्य वहीं सचिव के लापरवाही के कारण रुक गया है 14वें वित्त का राशि से नाली निर्माण का कार्य गमहार कोना में सुबीन घर से चुलू घर तक प्रस्ताव कराया गया था जिसका जानकारी सरपंच को था जो कि उपसरपंच प्रेमसाय विश्वकर्मा को बताया था वहां नाली निर्माण नहीं हो पाया काम अधूरा है वहीं ग्राम पंचायत कोदोपारा का बात किया जा ऐ तो गरीब व्यक्ति को राशन कार्ड नहीं बना है जो कि पहाड़ी कोरवा एवं आदीवासी लोग निवास करते हैं योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है पेंशनधारियों का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीण का कहना है कि राजेश सिंह सचिव के लगभग 7 वर्ष हो गया लंबे समय तक कार्यरत हैं ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि का मांग है जनप्रतिनिधियों का ताल मेल नहीं बन रहा है संचालित योजनाओं में बाधा हो रहा है सभी प्रतिनिधि एवं आम जनता का निवेदन है कि सचिव राजेश सिंह को ग्राम पंचायत को कोदोपारा से ट्रांसफर करने का कृपा करें जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने जिला पंचायत कलेक्ट्रेट बगीचा जनपद में शिकायत किए हैं लेकिन शिकायत का आज तक कोई जांच ना कार्य वाही नहीं हुआ ग्रामीणों जनअसंतुष्ट हैं ग्रामीण जन प्रतिनिधि शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं सचिव के उपर उचित कार्यवाही हो.


अन्य सम्बंधित खबरें