बसना : खेत से मोटर साइकल चोरी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम छान्दनपुर में खेत से मोटर साइकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
टेकलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 21 अगस्त 2021 को सुबह उसके पिता जी रामेश्वर पटेल उसके मो0सा0 फेशन प्रो ब्लैक कलर क्रं0 CG 04 KZ 6190 को लेकर खेत गये थे । करीबन 08.00 बजे चीरघर के पास रोड किनारे मो0सा0 को खडे करके खेत में मजदुरो से काम करवाने गये थे जो करीबन 12.00 बजे खाना खाने की छुट्टी होने पर वापस आकर देखे तो उक्त मो0सा0 नही था जिसका आस पास पता तलाश किये कहीं पता नहीं चला । कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मो0सा0 कीमती 15000 रूपये को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें