महासमुन्द : घर का सांकल खोलकर आलमारी से सोने चांदी की चोरी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर में घर का सांकल खोलकर आलमारी से सोने चांदी की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गणेश सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त 21 को सुबह 06.00 बजे खैरा खार खेत में दवाई सिंचने गया था। उसकी पत्नी सुरूची सिन्हा करीब 09.00 बजे निंदाई करने भुरका खार गई थी। उसके दोनो लड़का तुलेश, पंकज सिन्हा महासमुंद स्कूल पढ़ने आये थे। घर में बाहर से सांकल बंद कर अंदर भी घर के कमरो में सांकल लगा था। उसे करीब 02.00 बजे उसका लड़का तुलेश ने फोन कर बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है, चोरी हो गई है तब वह खेत से आकर देखा तो घर के कपड़े आदि सामान बिखरा पड़ा था तथा उसके बेडरूम में रखे आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। तथा लाकर मे रखे दो जोड़ी चाँदी का पायल वजनी 17 तोला तथा चाँदी का करधन वजनी 22 तोला, सोने का मंगलसूत्र गेहुं दाने वाली वजनी 06 ग्राम तथा नगदी रकम 600 रूपये का आलमारी में नही था, कोई अज्ञात चोर 24 अगस्त 21 के दोपहर 01 से 02 बजे के बीच उसके घर का सांकल खोलकर आलमारी का लाकर तोड़कर जुमला नगदी सहित करीब 45,000 रूपये के सामानो को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.