बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोकरामुडा हाई स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन, ग्रामवासियों ने स्कूल में जड़ा ताला
बागबाहरा से 13 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बोकरामुडा के टीचरों की कमी देखते हुए समस्त ग्राम वासियों ने स्कूल में जड़ दिया. यहां टेका, हाथी बाहरा, बोकरामुडा खुर्द, बोकरामुडा कला और घोटीयापानी ग्राम पंचायत के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं. इन सभी पंचायत में से लगभग 180 बच्चे अध्ययन के लिए आते हैं मगर टीचर ना होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं.
बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए ग्राम पंचायत बोकरामुडा के
सरपंच मेहतर सिन्हा और ग्रामवासियों ने इस बात का कलेक्टर को आवेदन सौंपा मगर यहां
से भी कुछ नहीं होते देख 5 पंचायतों के पालको ने स्कूल में ताला जड़ने का फैसला
लिया और 25 अगस्त को स्कूल में ताला जड़ा और समस्त ग्राम पंचायत वासियों और जनपद
अध्यक्ष स्मृति हितेश चंद्राकर ने धरना पर बैठे इस बात का पता ब्लांक शिक्षा
अधिकारी को जैसे ही हुआ वे तुरंत हाई स्कूल बोकरामुडा पहुंचे और समस्त ग्रामवासियों के साथ जनपद अध्यक्ष स्मृति
हितेश चंद्राकर को 2 दिनों में टीचर भेजने का आश्वासन दिया. शिक्षा विभाग को भी इस
बात को बताया गया था.