पिथौरा : छेड़खानी के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : छेड़खानी के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस आज 25 अगस्त  2021 को छेड़खानी के आरोपी प्रियांशु दीक्षित उम्र 26 वर्ष निवासी लहरौद थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है. प्रियांशु दीक्षित ग्राम पंचायत लहरौद का पंच और भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य है.

विगत दिनों पीड़िता ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,  कि 13 अप्रैल शाम करीब 5 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थीया के घर के दरवाजा को खटखटाया गया. जिसकी आवाज सुनकर प्रार्थीया ने दरवाजा खोला तो आरोपी द्वारा बेईज्जती करने की नियत से प्रार्थीया का हाथ बांह को पकड़कर खिचने लगा और साथ मे चलो कहने लगा. जिसपर प्रार्थीया चिल्लाते हुऐ हाथ छूड़ाकर घर अंदर भागी.

मामले में शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/21, धारा 354, के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ‍विवेचना में लिया गया था. जसके बाद  आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार था जिसे आज मुखबिर सूचना पर पिथौरा थाने के स्टाफ द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें