महासमुंद : अज्ञात ट्रक के ठोकर से बाइक सवार के सिर में गंभीर... - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात ट्रक के ठोकर से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोंट.

महासमुंद थाना अंतर्गत पुष्पा फ्यूल के सामने अज्ञात वाहन ट्रक के ठोकर से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 21 को उसका भतिजा निखिल साहू अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HY 3915 रायपुर से महासमुंद आ रहा था, कि पुष्पा फ्यूल के सामने करीबन 22.00 बजे सामने से आ रही ट्रक चालक अपने वाहन को तेजी से लापरवाही पूर्वक मोड़ते हुए उसके भतीजा के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। उसके भतीजा व पीछे बैठे सुरेन्द्र कुमार साहू को भी चोंट लगी है। गिरने से उसके सिर में अंदरूनी चोंट आया घटना के तुरंत बाद उसके बड़े भैया अशोक कुमार साहू को फोन से सूचना देने पर जानकारी हुआ था जिसे ईलाज के लिये आरएलसी अस्पताल में भर्ती कराये थे वहां से रायपुर मेडीसाइन अस्पताल में ईलाज चल रहा है। उसके भतीजा निखिल साहू एवं सुरेन्द्र कुमार साहू को अज्ञात वाहन ट्रक के ठोकर मारने से सिर में गंभीर चोंटे आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें