महासमुंद : हाथ पैर धोकर घर के अंदर आओ कहने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में हाथ पैर धोकर घर के अंदर आओ कहने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गनेश्वरी यादव ने पुलिस को बतायी वह बेलसोंडा में अपने पति,सास, ससुर के साथ रहती है. 02 साल पूर्व भिलाई (आरंग) से शादी होकर आयी है. उसका एक बच्चा है उसका पति हमेशा शराब पीकर झगड़ा विवाद मारता पीटता है. 24 अगस्त 2021 के शाम करीब 05.00 बजे वह घर में थी सास,ससुर घर में नही थे उसका पति काम से वापस आया तब वह उसे बोली थी हाथ पैर धो कर घर के अंदर आओ इतने में अनाप शनाप गुस्से से गाली गुप्तार कर उसे हाथ, थप्पड़, मुक्का से उसके सिर, छाती एवं पीठ में मारपीट कर अंदरूनी चोंट पहुंचाया है घटना के समय उसका देवर सुनील यादव आया, बीच बचाव किया तो उसे भी धमका कर भगा दिया तब सास ससुर दोनो आए और बीच बचाव किये है उसे घसीटते हुए बस्ती तरफ ले जा रहा था तब गांव के परदेशी सेन, दुलारी बाई सेन देख है बीच बचाव किये है वह घटना के तुरंत बाद बेहोश हो गई थी तब किसी ने उसके माता पिता को फोन कर बुलवाये है। तब उसे अस्पताल ले जाकर ईलाज कराये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.