सांकरा : झोपडी में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा... - CG Sandesh

सांकरा : झोपडी में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सांकरा पुलिस को 25 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सल्डीह मेन चौक झोपडी में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सल्डीह मेन चौक झोपडी के पास पहुंचकर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के समक्ष घेराबंदी किये तो एक व्यक्ति अपने झापडी में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग मौके से भाग गये शराब पिलाने वाला पकडा गया जिसे गवाहों के समक्ष उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुशील कुमार भोई पिता कौशिक भोई उम्र 60 साल निवासी कांटापारा सल्डीह का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 06 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 03 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच जप्त ।

आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें