तेन्दूकोना : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम नदी चरौदा नदी घाट के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
नरोत्तम उर्फ बल्लू यादव ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त 21 को सुबह करीब 08 बजे वह अपने खेत में काम करने गया था । जहां से काम खत्म कर चरौदा नदी घाट नहाने चला गया नहाने के बाद वह अपने सायकल से घर जा रहा था वनोपज जांच नाका के पास गांव का राधेश्याम पटेल उसे यहां घाट में लेडिस लोग नहा रहे थे तुम कैसे वहां पर नहा रहे थे और अर्द्ध नंगा होकर कैसे जा रहे हो कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे वह मना किया तो राधेश्याम पटेल एवं उसके साथ बैठे जोहन पटेल दोनो आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर उसे जमीन में गिरा दिये और राधेश्याम पटेल उसके सायकल को उसके सिर में पटक दिया जिससे उसका सिर फट गया खून बहने लगा राधेश्याम पटेल तथा जोहन पटेल उसे फिर मां बहन की गाली देकर हमसे उलझोगे तो जान से मारकर खत्म कर देगे कहकर वही पास उसे छोड कर भाग गये घटना को जांच नाका के पास बैठे खान सिंह पटेल एवं गेदलाल ध्रुव एवं अन्य लोगो ने देखा सुना एवं बीच बचाव किया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
इसी तरह राधेश्याम पटेल के अनुसार जांच नाका में खाना बनाने का काम करता है। 24 अगस्त 21 को शाम मे वह गांव के निर्मल साहू एवं जोहन पटेल, रति ध्रुव के साथ जांच नाका के पास बैठ कर सामान्य बात चीत कर रहे थे कि शाम करीबन 04 बजे गांव का नरोत्तम उर्फ बल्लू यादव शराब पीकर अर्द्ध नग्न हालत मे उसके तरफ आया जिसे वह पास में नदी घाट में महिला लोग नहा रहे है तुम कैसे घुम रहे हो कहकर बोला तो वह उसे ऐसे ही घूम रहा हूं कहकर बोला और अपना कपड़ा पहन कर जाने लगा । नरोत्तम यादव शराब पिया हुआ था जिसे वह गांव जाने वाले रास्ते तक छोड कर वही पास आकर बैठ गया तभी नरोत्तम उर्फ बल्लू यादव अपने हाथ में पत्थर पकड कर घूमकर पिछे तरफ से आया और उसे मां बहन की अश्लील गाली देते हुए तुम मना करने वाले कौन होते हो आज तुम्हे नही छोडूंगा कह कर अपने हाथ में रखे पत्थर से उसके सिर में मारा सिर में चोट लगकर खून बहने लगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.